म.प्र. में साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र.पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कथित तौर पर साइबर फ्रॉड से मिली रकम को ठिकाने लगाने के लिए दूसरे लोगों के बैंक खातों का उपयोग करता था। पुलिस ने कई राज्यों में लगभग 80 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन का पता लगाया है। आरोपियों की पहचान शिवम पटेल, नीरज पटेल, कैलाश उर्फ केवल रजक और हीरालाल रजक के तौर पर हुई है। सभी नरसिंहपुर के गोटेगांव के रहने वाले हैं। आगे की जांच चल रही है और गैंग में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही थी। साइबर फ्रॉड एक प्रकार का डिजिटल अपराध है जिसमें इंटरनेट, कंप्यूटर या मोबाइल फोन का उपयोग करके लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती है और उनके पैसे या संवेदनशील जानकारी चुराई जाती है।