भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होगी
भोपाल [ महा मीडिया]
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की रिपोर्ट के सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी है। इसकी प्रति वकीलों को भी नही मिलेगी। कोर्ट ने कहा सिर्फ वो ही वकील रिपोर्ट देख सकेंगे जिनका वकालतनामा मामले में पेश है। यह निर्णय आज सुनाया गया है ।