राजस्थान में करंट लगने से आठ लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई है साथ ही 5 लोग झुलस गए हैं। यह घटना छापोली से कदम कुंड जाने वाले रास्ते पर उदयपुरवाटी, झुंझुनूं, राजस्थान में हुयी।सड़क निर्माण के दौरान रोड़ी मिलाने वाली एक मशीन ऊपर से गुजर रही 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे मशीन और आसपास करंट फैल गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर धरना शुरू कर दिया।