केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी
भोपाल [ महा मीडिया] उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सोमवार सुबह बर्फबारी हुई है। बीती रात और सोमवार तड़के बर्फबारी के बाद ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गईं। धाम में तापमान में भारी गिरावट आई है और सर्द हवाएं चल रही हैं। केदारनाथ में लगातार बर्फबारी के कारण पूरा धाम सफेद बर्फ की चादर से ढक गया है।पिथौरागढ़ की चौदास घाटी में रविवार रात बारिश के साथ ओले गिरे। बर्फबारी के कारण तापमान माइनस 7°C से नीचे पहुंच गया है। रामबाड़ा से केदारनाथ के बीच कई जगहों पर 4 फीट से अधिक बर्फ जम गई है। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बद्रीनाथ में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है जिससे ऊंची चोटियां और मंदिर परिसर बर्फ से ढक गए हैं।