दीवाली के महीने में घरेलू उड़ानों की संख्या कम की गयी
मुंबई [महा मीडिया]
भारतीय विमानन कंपनियां इस साल दीवाली के महीने में पिछले साल के त्योहारी महीने के मुकाबले हर सप्ताह 2.6 प्रतिशत कम घरेलू उड़ानों का संचालन करेंगी। हवाई किराया बढ़ने और यात्रियों की मांग में कमी के संकेत मिलने के कारण विमानन कंपनियां अपनी उड़ानों की संख्या घटा रही हैं। विमानन कंपनियों ने नवंबर 2026 में हर सप्ताह 22,306 उड़ानें संचालित करने का कार्यक्रम बनाया है जबकि अक्टूबर 2025 में यह संख्या 22,912 थी। इस तरह हर सप्ताह 606 उड़ानों की कमी आई है।