म.प्र. के छोटे शहरों में भी बहुमंजिला भवन बनेंगें
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र. में अब शहरों का विकास सिर्फ जमीन पर फैलाव तक सीमित नहीं रहेगा। छोटे शहरों में भी बहुमंजिला भवन के निर्माण का रास्ता खोलने की तैयारी है। इसके लिए राज्य सरकार भूमि विकास नियमों में व्यापक बदलाव कर रही है। प्रस्तावित संशोधनों में फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) की अधिकतम सीमा तीन से बढ़ाकर चार करने और चुनिंदा क्षेत्रों में अनलिमिटेड एफएआर देने का प्रावधान शामिल है। इससे एक ही भूखंड पर अधिक निर्माण संभव हो सकेगा। जिन शहरों में अब तक मास्टर प्लान लागू नहीं हो पाया है वहां भी भवन निर्माण के नियमों को सरल बनाने पर जोर है। सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों के लिए नियमों को समझना आसान करना, अनियोजित निर्माण पर नियंत्रण रखना और शहरों में वर्टिकल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है।