चेहरा स्कैन के बाद मंत्रालय जायेंगे अधकारी-कर्मचारी
मुंबई [महा मीडिया]
भोपाल स्थित राज्य मंत्रालय में दो नई व्यवस्थाएं आज से लागू हो गयी हैं । पहली व्यवस्था के तहत मंत्रालय में बाहर से आने वाले लोगों को अब हाथ से बनाए जाने वाले पास की जगह कम्प्यूटराइज्ड एंट्री पास मिलेंगे। वहीं, दूसरी व्यवस्था के तहत मंत्रालय के करीब डेढ़ हजार अधिकारी-कर्मचारियों को फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। फेस रिकग्निशन अटेंडेंस की नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को मंत्रालय में प्रवेश और निकास के समय चेहरा स्कैन कराकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यह आधुनिक सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उम्र के साथ चेहरे में होने वाले बदलावों को भी पहचान सकता है। वर्तमान में मंत्रालय में मैन्युअल अटेंडेंस या खराब पड़ी थंब मशीनों के कारण कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति का सही पता नहीं चल पाता। इस हाईटेक अटेंडेंस सिस्टम के लिए सभी विभागों से कर्मचारियों का नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर और जेंडर समेत प्रमाणित डेटा मांगा गया था ताकि इसे सिस्टम में फीड किया जा सके।अब तक हाथ से बनाए जाने वाले एंट्री पास की जगह कम्प्यूटर से पास जारी किए जाएंगे। इस व्यवस्था पर काम शुरू हो गया है।