गुजरात और म.प्र.से आठ संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

गुजरात और म.प्र.से आठ संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

भोपाल [ महा मीडिया] गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्धों को पकड़ा है। यह कार्रवाई गुजरात के सिद्धपुर, पालनपुर, नवसारी समेत कई स्थानों और मध्य प्रदेश के देवास में एक साथ छापेमारी के दौरान की गई है। सभी संदिग्ध पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और गुजरात में जैश का सक्रिय नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। ATS ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं।

सम्बंधित ख़बरें