नवीनतम
बीएसएनएल पर दस हजार का जुर्माना
भोपाल [ महा मीडिया] केरल के त्रिशूर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने भारत संचार निगम लिमिटेड को सेवा में कमी का दोषी ठहराते हुए एक उपभोक्ता को 10,000 रुपये मुआवजा और मुकदमे का खर्च देने का निर्देश दिया है। मामला एक लैंडलाइन कनेक्शन से जुड़ा है जो ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के काम के कारण करीब 18 दिनों तक बंद रहा था।