शेयर बाजार भारी बढ़त पर

शेयर बाजार भारी बढ़त पर

मुंबई [महामीडिया] 

शेयर बाजार में आज 17 नवंबर को तेजी है। सेंसेक्स करीब 700 अंक चढ़कर 82,800 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 170 अंक की बढ़त है जो 25,450 के करीब है। बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 4.05% उछलकर 150.44 रुपये पर पहुंच गया और सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाला शेयर रहा।  इसके अलावा केनरा बैंक में 2.64%, स्टेट बैंक में 1.73%, और एक्सिस बैंक में 1.53% की तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग शेयरों में तूफानी तेजी के चलते बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।

सम्बंधित ख़बरें