भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में तुर्किये को फटकार लगायी
भोपाल [ महा मीडिया] संयुक्त राष्ट्र में भारत ने ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन और यूएन के बीच सहयोग से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा से भारत समेत अन्य देशों को जानबूझकर बाहर रखे जाने को लेकर तुर्किये की कड़ी आलोचना की है। इसके विरोध में भारत ने इस मसौदा प्रस्ताव के विरुद्ध मतदान किया।संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को 112 मतों के समर्थन, 6 मतों के विरोध और 39 सदस्यों की अनुपस्थिति (मतदान से दूर रहने) के साथ पारित कर दिया। भारत के अलावा आर्मेनिया, साइप्रस, ग्रीस, इज़राइल और अमेरिका ने भी इसके विरुद्ध वोट दिया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष से इस पूरी प्रक्रिया की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।