म.प्र.कैबिनेट की बैठक कल गांधीसागर में

म.प्र.कैबिनेट की बैठक कल गांधीसागर में

भोपाल [ महामीडिया] मंदसौर जिले के गांधीसागर में कल बुधवार को होने वाली मोहन कैबिनेट की बैठक अब तक हुई बैठकों से अलग होगी। मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने कहा कि यह बैठक ऐसे स्थान पर हो रही है जिसे भविष्य में नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही गांधीसागर में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना से बिजली उत्पादन का नया तरीका सामने आया है। इसमें पानी को रिसाइकल कर पीक आवर्स में तेजी से बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी। इससे राज्य को बड़ा आर्थिक लाभ होगा। परियोजना से हर समय बिजली उपलब्ध रहेगी और इसकी दर भी आधी होगी। 

सम्बंधित ख़बरें