शेयर बाजार 427 अंकों की बढ़त पर बंद

शेयर बाजार 427 अंकों की बढ़त पर बंद

भोपाल [ महा मीडिया] शेयर बाजार में आज 17 नवंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 427 अंक चढ़कर 82,532 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 96 अंक की बढ़त रही जो 25,387 पर बंद हुआ। बैंकिंग  शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी रही। बैंक निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी बैंक इंडेक्स 61,559.95 पर थोड़ा नीचे खुला, लेकिन जल्द ही इसमें खरीदारी लौटी और इसने 62,442 का रिकॉर्ड स्तर छू लिया। इसके साथ ही इंडेक्स ने 3 फरवरी, 2026 के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया है और पिछले 11 महीनों में इसमें 11% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की जा चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें