महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास लेकर मार्गदर्शक बने
भोपाल [ महा मीडिया] क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी अपने करियर को समाप्त करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स का मार्गदर्शक पद संभाल लिया है। धोनी ने आईपीएल 2027 की रिटेंशन सूची जारी होने से ठीक पहले खिलाड़ी के रूप में संन्यास की घोषणा की है।अब धोनी खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर नहीं उतरेंगे, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। इस मामले में CSK सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के बराबर है। धोनी ने टीम को 2 चैंपियंस लीग T20 खिताब भी जिताए। इस टूर्नामेंट में किसी कप्तान के नाम इतने खिताब नहीं हैं। धोनी CSK के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम के लिए 272 मैच खेले और 5,314 रन बनाए। धोनी टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।