नवीनतम
कोतमा सड़क हादसे में तीन लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] अनूपपुर जिले स्थित कोतमा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम खोडरी के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जिनमें एक बच्चा और दो युवक शामिल हैं। मृतक अनूपपुर जिले के छताई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में चार अन्य युवक भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं जिनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।