अमेरिका के 15 राज्यों के जंगल आग की चपेट में
भोपाल [ महा मीडिया]
अमेरिका के पूर्वी हिस्से में स्थित ग्रेट लेक्स से लेकर राजधानी वाशिंगटन डीसी तक 15 राज्यों में लगातार तीसरे दिन जंगलों में भयानक आग लगी हुई है। शुक्रवार को 68 जगहों पर आग के मामले दर्ज किए गए हैं। लाखों अमेरिकी नागरिकों के सामने गंभीर स्वास्थ्य संकट छा गया है और उन्हें घरों में रहने की सलाह दी जा रही है।अमेरिका के पूर्वी इलाके में जहां हर तरफ धुआं-धुआं है वहीं, दक्षिणी हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है। पश्चिमी अमेरिका में आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं। करीब 37 करोड़ एकड़ क्षेत्र इस साल आग से प्रभावित हो चुका है। मौसम विज्ञानी इस स्थिति के पीछे जलवायु परिवर्तन को वजह बता रहे हैं।