गूगल का मार्केट कैप चार लाख करोड़ डॉलर के पार

गूगल का मार्केट कैप चार लाख करोड़ डॉलर के पार

भोपाल [महामीडिया] गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक.ने 4 लाख करोड़ डॉलर का मार्केट कैप पार कर लिया। ऐसा करने वाली यह दुनिया की चुनिंदा कंपनियों में से एक बन गई है। हाल ही में अल्फाबेट इंक. ने एपल को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी का दर्जा हासिल किया था। फिलहाल एनवीडिया सबसे ऊपर है। अब तक एनवीडिया ,  एपल और माइक्रोसॉफ्ट ही $4 ट्रिलियन के आंकड़े को पार कर पाई हैं जबकि $5 ट्रिलियन तक पहुंचने वाली इकलौती कंपनी अभी एनवीडिया  ही है।

सम्बंधित ख़बरें