हरियाली तीज कल
भोपाल [महा मीडिया]
अभी सावन महीने का शुक्ल पक्ष चल रहा है, इस पक्ष का पहला बड़ा व्रत 15 अगस्त को हरियाली तीज के रूप में किया जाएगा। हरियाली तीज महिलाओं के लिए खास व्रत-पर्व है। इस दिन भगवान शिव के साथ देवी पार्वती की पूजा की जाती है। बारिश के मौसम में चारों ओर हरियाली छा गई है, पेड़-पौधों पर नई रौनक दिखाई दे रही है और प्रकृति सुंदरता निखर गई है। हर साल इस तिथि पर ऐसा ही नजारा रहता है, इसलिए इस व्रत का नाम हरियाली तीज पड़ा।
तृतीया तिथि की स्वामी देवी गौरी यानी माता पार्वती मानी गई हैं। इसी वजह से इस पर्व को गौरी तीज भी कहा जाता है।