जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का कहर

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का कहर

भोपाल [ महा मीडिया]

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह और खाग इलाकों में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गयी  थी जिसका असर अभी भी बना हुआ है । घटना के बाद सुरक्षा बलों ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है । मौसम विभाग की ओर से कश्मीर में सोमवार से रेड अलर्ट जारी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के निवासियों ने जलभराव और बाढ़ को लेकर चिंता जताई है । उनका कहना है कि बार-बार आने वाली बाढ़ से उनके संसाधनों को नुकसान पहुंचा है और फसलें भी खतरे में पड़ गई हैं। भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ से पुरानी सांबा-कठुआ सड़क के कुछ हिस्से बह गए हैं। रास्ते  बंद है जिससे आस-पास के गांवों से संपर्क टूट गया है।

सम्बंधित ख़बरें