भोपाल के रहवासी इलाके मामले की सुनवाई 23 नवंबर को

भोपाल के रहवासी इलाके मामले की सुनवाई 23 नवंबर को

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल के रहवासी इलाकों में कारोबार के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में 23 नवंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले निगम टीमें मैदान में उतर गई हैं। जहां कमर्शियल एक्टिविटी हो रही वहां सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भोपाल नगर निगम ने रहवासी परिसरों में चल रहे गोदामों, शोरूम और दुकानों के खिलाफ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है। दो दिनों में 900 से अधिक नोटिस दिए जाने की बात सामने आई है, जिनमें व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। अरेरा कॉलोनी, कोहेफिजा और लालघाटी सहित उन क्षेत्रों में कार्रवाई और विरोध की चर्चा है जहां रहवासी संपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। शहर में ऐसे करीब 62,500 प्रतिष्ठानों का जिक्र पहले सामने आ चुका है।

सम्बंधित ख़बरें