यमन और सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का हमला

यमन और सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का हमला

भोपाल [ महा मीडिया] यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में सऊदी अरब के तेल टैंकरों और बंदरगाहों पर मिसाइल व ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं जिसके जवाब में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के हूती-नियंत्रित ठिकानों पर हवाई हमले करके पलटवार किया है जिससे क्षेत्र में पुराना गृहयुद्ध फिर से भड़कने का खतरा पैदा हो गया है। हूतियों ने यमन की राजधानी सना और बंदरगाहों पर कथित नाकेबंदी के विरोध में सऊदी अरब के विरुद्ध लाल सागर में नौसैनिक नाकेबंदी की घोषणा की है। विद्रोही समूहों ने सऊदी अरब के जजान , यानबो और जिज़ान की औद्योगिक तथा तेल सुविधाओं को निशाना बनाने का दावा किया है। क्षेत्रीय तनाव ने मध्य पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ा दी है।

सम्बंधित ख़बरें