अमेरिका ने 'बर्थ टूरिज्म' पर रोक लगाई

अमेरिका ने 'बर्थ टूरिज्म' पर रोक लगाई

भोपाल [ महामीडिया] 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर अमेरिका में जन्म लेने वाले लोगों को नागरिकता मिलने के दायरे को सीमित करने की कोशिश की है। राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने इमिग्रेशन से जुड़े दो कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से एक अमेरिका में पैदा होने वाले उन लोगों की संख्या को सीमित करेगा जो यहां नागरिकता पाने के हकदार हैं।ट्रम्प ने बताया कि दूसरा आदेश 'बर्थ टूरिज्म' पर लगाम लगाने के लिए है। इसके तहत उन विदेशी पर्यटकों पर वीजा प्रतिबंध बढ़ाए जाएंगे जो अमेरिका में आकर बच्चे को जन्म देना चाहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें