पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को
भोपाल [ महा मीडिया]
12 अगस्त को इस साल का एक जरूरी पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होकर 13 अगस्त की रात 1:27 बजे समाप्त होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात के समय लगेगा लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां किसी भी प्रकार का सूतक काल मान्य नहीं होगा न ही दैनिक दिनचर्या या पूजा-पाठ पर कोई पाबंदी रहेगी। यह ग्रहण कुल 4 घंटे 23 मिनट और 40 सेकंड तक चलेगा। ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, उत्तरी रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिन के समय पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा। पूरे यूरोप, कनाडा, पश्चिमी अफ्रीका और अमेरिका के उत्तरी हिस्सों में यह आंशिक रूप से नजर आएगा।