म.प्र.में अब गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी मुफ्त होगी
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र.में अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी सोनोग्राफी निजी सेंटरों में बिल्कुल मुफ्त कराई जाएगी। इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत इसके नए निर्देश जारी किए हैं। इस व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और कैशलेस कर दिया गया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।