वाग्देवी की प्रतिमा ब्रिटेन से वापस लाने के राजनयिक प्रयास तेज

वाग्देवी की प्रतिमा ब्रिटेन से वापस लाने के राजनयिक प्रयास तेज

भोपाल [ महा मीडिया] भारत ने धार की ऐतिहासिक भोजशाला से एक सदी पहले ब्रिटेन ले जाई गई की देवी वाग्देवी की प्रतिमा को वापस लाने के लिए राजनयिक प्रयास तेज कर दिए हैं। केंद्र सरकार मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध और उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद लंदन संग्रहालय के साथ लगातार संपर्क में है जिससे 2014 के बाद से 650 से अधिक प्राचीन कलाकृतियों को सफलतापूर्वक स्वदेश लाने वाले भारत के रिकॉर्ड में एक और बड़ा अध्याय जुड़ने की उम्मीद जगी है। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार ब्रिटेन स्थित भारतीय राजनयिक मिशनों के माध्यम से संग्रहालय और ब्रिटिश सरकार के साथ निरंतर पत्राचार और बातचीत जारी है।

सम्बंधित ख़बरें