म.प्र.के किसान अब दस अगस्त तक मूंग बेच सकेंगे
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन और स्लाट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन के लिए स्लाट बुक 10 अगस्त तक कराए जा सकेंगे। वहीं, मूंग एवं उड़द का उपार्जन 20 अगस्त तक होगा। मूंग का उपार्जन कृषकों के उत्पादन का 60 प्रतिशत तक किया जाएगा। कृषि विभाग ने संशोधित व्यवस्था लागू की है। समर्थन मूल्य पर उड़द बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 600 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इस निर्णय से किसानों काे बड़ी राहत मिलने वाली है। साथ ही किसानाें को प्राेत्साहन राशि देकर सरकार उन्हें आर्थिक मदद भी दे रही है।