ऋषिकेश में गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर
भोपाल [ महा मीडिया] उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। गंगा नदी वर्तमान में चेतावनी स्तर को पार कर चुकी है और त्रिवेणी घाट, मुनि टिहरी तथा लक्ष्मण झूला के पास उफान पर बह रही है।लोगों को घाटों पर न जाने की चेतावनी दी गई है। चमोली में हेलंग के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद है।वहीं देहरादून, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा के पास पहाड़ से मलबा और पानी केदारनाथ हाईवे पर आ गया है। इससे कई गाड़ियां कीचड़ और चट्टानों के मलबे में दब गईं है।