म.प्र. में तमिल और पंजाबी भाषा की भी पढ़ाई होगी

म.प्र. में तमिल और पंजाबी भाषा की भी पढ़ाई होगी

भोपाल [ महा मीडिया] हमारे पूर्वजों ने जो ज्ञान दिया है उसको आज समझने की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश में केवल हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी आदि भारतीय भाषाओं में पढ़ाई कराई जाएगी। ताकि यदि कोई विद्यार्थी दूसरे राज्यों में अध्ययन और रोजगार के लिए जाए तो उसे वहां असुविधा नहीं हो।यह बातें उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एसजीएसआईटीएस में आयोजित कार्यक्रम में कही। सरकार ने स्कूली शिक्षा के तहत अन्य राज्यों की क्षेत्रीय भाषाओं को पढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के चुनिंदा स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, पंजाबी, मराठी और तेलुगू जैसी भाषाएं भी सिखाई जाएंगी। 

 

सम्बंधित ख़बरें