तिमाही नतीजों के पूर्व टाइटन कंपनी के शेयरों में उछाल

तिमाही नतीजों के पूर्व टाइटन कंपनी के शेयरों में उछाल

भोपाल [ महा मीडिया] टाइटन कंपनी के शेयरों में आज गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई पर इंट्रा-डे कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 2 प्रतिशत चढ़कर ₹5,007.55 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। कंपनी 7 अगस्त 2026 को अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली है जिससे पहले बाजार में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद दिखाई दे रही है।इससे पहले Titan का रिकॉर्ड हाई ₹4,944.05 था, जो 4 अगस्त 2026 को बना था। वहीं 11 जून 2026 को शेयर तीन महीने के निचले स्तर ₹3,963.85 तक गिरा था। इसके बाद से अब तक शेयर में करीब 26  प्रतिशत की तेजी आ चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें