शेयर बाजार 374 अंकों की बढ़त पर बंद
भोपाल [ महा मीडिया] घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार को सकारात्मक कारोबार देखने को मिला। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।बीएसई सेंसेक्स 374 अंक की तेजी के साथ 78,954.76 पर बंद हुआ वही निफ्टी 50 11.35 अंक बढ़कर 24,636.00 के स्तर पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे।