संघ प्रमुख मोहन भागवत आज छात्रों के साथ संवाद करेंगे

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज छात्रों के साथ संवाद करेंगे

भोपाल [महा मीडिया] 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आज गुरुवार शाम को मुंबई में 15 से 19 साल की उम्र के 2,000 से ज्यादा छात्रों के साथ बातचीत करेंगे।यह कार्यक्रम मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित होगा। देशभर में हुए प्रदर्शनों के बाद इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवाओं के साथ सबसे अहम संवाद कार्यक्रम माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में भागवत के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर, अभिनेत्री शबाना आजमी, और भारत के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ समेत कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। डॉ. मोहन भागवत आरएसएस के वर्तमान और छठे सरसंघचालक प्रमुख हैं। आपका जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुआ था। 

सम्बंधित ख़बरें