आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
भोपाल [ महा मीडिया] आज 7 अगस्त को देश में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय बुनकरों के कौशल का सम्मान करने, हथकरघा उद्योग के आर्थिक महत्व को समझने, और साल 1905 में इसी दिन शुरू हुए ऐतिहासिक स्वदेशी आंदोलन की याद दिलाने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी।