उज्जैन में 11 अगस्त को मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता दिवस'

उज्जैन में 11 अगस्त को मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता दिवस'

भोपाल [महा मीडिया] उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के बजाय 11 अगस्त को मनाया जाएगा। मंदिर की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय पर्व अंग्रेजी तारीख नहीं, बल्कि उस वैदिक तिथि पर मनाए जाते हैं, जिस दिन ऐतिहासिक घटना घटी थी। भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। उस दिन श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी। इस वर्ष यही तिथि 11 अगस्त (मंगलवार) को पड़ रही है। इसलिए मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन चार दिन पहले किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें