बाल अधिकार उत्पीड़न को लेकर विश्व का सबसे बड़ा जुर्माना

बाल अधिकार उत्पीड़न को लेकर विश्व का सबसे बड़ा जुर्माना

भोपाल [ महा मीडिया] 

अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने इंस्टाग्राम-फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta पर 9030 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस प्लेटफॉर्म से बच्चों और युवाओं की मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहा है । जुर्माने की रकम में से 3993 करोड़ रुपए युवाओं के इलाज पर खर्च होंगे। बाकी की रकम अगले 5 साल में अवेयरनेस, प्रिवेंशन, स्क्रीनिंग सर्विस पर खर्च की जाएगी। इन बदलावों का उद्देश्य लत लगाने वाले फीचर्स पर रोक लगाना, आयु सत्यापन प्रक्रिया को बेहतर बनाना और डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स कड़ी निगरानी के जरिए बच्चों के यौन शोषण को रोकना था। Meta ने इस निर्णय को मानने से इनकार किया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस जुर्माने के विरुद्ध अपील करेगी।

सम्बंधित ख़बरें