मोदी की युवाओं से हथकरघा को बढ़ावा देने की अपील
भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर देश के युवाओं से हथकरघा दिवस पर भारत के हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इस दिन को गेट रेडी विद मी वीडियो के साथ सेलिब्रेट करने को कहा है । प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें उत्साह और उमंग के साथ हथकरघा दिवस मनाना है। हथकरघा दिवस मनाने का अर्थ है कि हर गरीब बुनकर परिवार जो अपने हाथों से कपड़े बनाते हैं, घरों में लूम पर काम करते हैं, उनके काम को बढ़ावा देना होगा।