संसद परिसर में आज भी विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन
भोपाल [ महा मीडिया] विपक्षी सांसदों ने आज शुक्रवार को भी संसद परिसर में तेज बारिश के बीच राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर संसद परिसर (मकर द्वार और प्रेरणा स्थल) में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आज शुक्रवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा की मांग की है। गृह मंत्री अमित शाह से पूरे मामले पर बयान देने और न्यायिक जांच कराने की मांग की जा रही है।राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने ‘अमित शाह सदन में आओ’ के नारे लगाए।