भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च
भोपाल [ महा मीडिया]
आज शनिवार 18 जुलाई को भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च किया गया। यह लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 12:05 बजे की गई।पहले यह लॉन्चिंग 11:30 बजे होनी थी लेकिन लॉन्च से 5 मिनट पहले काउंटडाउन रोक दिया गया था । कुछ देर के होल्ड के बाद इसे दोबारा शुरू किया गया। लॉन्च का मकसद रॉकेट की टेस्टिंग है। इस लॉन्चिंग को 'मिशन आगमन' नाम दिया गया है। इसके तहत विक्रम-1 रॉकेट अपने साथ टेक्नोलॉजी से लेकर कला से जुड़े पेलोड्स अंतरिक्ष में भेजे गए हैं । कॉस्मोस डायमंड्स की कलाकृति "कॉस्मिक ब्लूम" और एक खास माइक्रो-आर्ट पीस भी रॉकेट में भेजा गया है। यह माइक्रो-आर्ट पीस 18 कैरेट सोने से बना छोटा सा रॉकेट है। इस पर वैज्ञानिक सर सी वी रमन, डॉ. विक्रम साराभाई और डॉ. कलाम की सूक्ष्म मूर्तियां उकेरी गई हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ से लिखा गया एक पोस्टकार्ड भी रॉकेट में गया है ।