भारत अमेरिका से एलपीजी आयात करेगा
भोपाल [ महा मीडिया] भारत की सरकारी तेल कंपनियां 2027 में अमेरिका से करीब 27.5 लाख मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) इंपोर्ट करेंगी। इसके लिए इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने एक जॉइंट टेंडर जारी किया था।यह टेंडर चार ग्लोबल कंपनियों- सऊदी अरामको, शेवरॉन, टोटलएनर्जीज ट्रेडिंग एसए और विटोल को दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य मिडिल ईस्ट से होने वाली सप्लाई में कमी की भरपाई करना है।