होर्मुज स्ट्रेट के मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत
भोपाल [ महा मीडिया]
होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई जबकि 6 भारतीयों समेत 8 लोग घायल हुए हैं।ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे उसके दो तेल टैंकरों मोंबासा और अल बहिया पर ईरान ने दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया है। हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई जिसे बाद में बुझा लिया गया है। उधर अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की है। करीब पांच घंटे तक चले हमलों में बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है । अमेरिका ने पहले ही पश्चिम एशिया में 50 हजार से अधिक सैनिक तैनात कर रखे हैं। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण बनाए रखेगा।