भारतीय टीम गॉल टेस्ट जीतने की ओर अग्रसर

भारतीय टीम गॉल टेस्ट जीतने की ओर अग्रसर

भोपाल [ महा मीडिया] 

भारतीय टीम गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर है। पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है फिलहाल खेल जारी है। 372 रन के टारगेट का सामना कर रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 98 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। सोनल दिनूषा और धनंजय डी सिल्वा बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी के 193 रन जोड़कर भारत ने 371 रन की कुल बढ़त हासिल की है। गॉल टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के विरुद्ध जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा लिए हैं। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 84 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं और उसे जीत के लिए अभी 288 रन और चाहिए जबकि भारत को सिर्फ 6 विकेट की जरुरत  है। भारतीय टीम के लिए गॉल टेस्ट के चौथे दिन कुल तीन गेंदबाजों ने विकेट लिए इसमें सबसे ज्यादा मानव सुथार के नाम 2 विकेट रहा जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में एक-एक विकेट आया  है । 

सम्बंधित ख़बरें