बीमा कंपनी की 13 आपत्तियों को ख़ारिज कर तीन करोड़ का मुआवजा तय

बीमा कंपनी की 13 आपत्तियों को ख़ारिज कर तीन करोड़ का मुआवजा तय

भोपाल [ महा मीडिया] इंदौर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले असिस्टेंट कंसल्टेंट शक्ति चौहान के परिवार को कोर्ट ने 3.20 करोड़ मुआवजा देने का आदेश दिया है। ब्याज सहित यह राशि करीब 3.50 करोड़ रुपए होगी।खास बात यह है कि हादसे के समय शक्ति सिंह ने हेलमेट नहीं पहना था और बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे के सात दिन बाद FIR दर्ज हुई थी। बीमा कंपनी ने इन सभी आधारों पर मुआवजे का विरोध किया, लेकिन कोर्ट ने कहा कि केवल इन तथ्यों से मृतक की लापरवाही साबित नहीं होती।कोर्ट ने बीमा कंपनी को 30 दिन में मुआवजा देने और 10 जनवरी 2025 से भुगतान तक 6 प्रतिशत सालाना ब्याज देने का आदेश दिया है।

सम्बंधित ख़बरें