म.प्र.में सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी हुई है। भोपाल के भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ किया। 351 बसें 7 शहरों में इंटरसिटी और इंट्रासिटी सेवा देंगी। पहले दिन राज्य के 7 प्रमुख शहरों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, देवास, भिंड और कटनी) से कुल 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।