हंगामे के कारण लोकसभा दोपहर दो बजे तक स्थगित

हंगामे के कारण लोकसभा दोपहर दो बजे तक स्थगित

भोपाल [ महा मीडिया] संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन की कार्यवाही भी हंगामे के साथ शुरू हुई। लोकसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी खेमे के सांसद नारेबाजी करने लगे। हंगामे के कारण लोकसभा महज 3 मिनट चली और दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच जारी है। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने 'चंदा चोर' के नारे लगाए।

सम्बंधित ख़बरें