नवीनतम
महर्षि विश्व शांति समागम 25 जुलाई से
भोपाल [ महा मीडिया] भारत और विश्व की सामूहिक चेतना पर गुरु भक्ति तथा उसके प्रभाव को जानने के लिए जिससे पृथ्वी पर स्वर्ग जैसे जीवन का निर्माण हो सके महर्षि विश्व शांति समागम का आयोजन महर्षि महेश योगी संस्थान भोपाल में 25 जुलाई से किया जा रहा है। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के पावन सानिध्य एवं उपस्थिति में यह सात दिवसीय आयोजन संपन्न होगा। सात दिवसीय यह कार्यक्रम 25 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं।इसका आयोजन महर्षि आनंद निकेतन, भोजपुर मंदिर मार्ग कीरत नगर, भोपाल में किया जाएगा। जो व्यक्ति इस समागम में हिस्सा लेना चाहते हैं वह एकल आवासीय कक्ष हेतु साढ़े ग्यारह हजार रुपए एवं दो व्यक्तियों के लिए साझा कक्ष हेतु साढ़े नौ हजार रुपए शुल्क का भुगतान करके पंजीकरण करवा सकते हैं। इसका पंजीकरण 20 जुलाई सायं पांच बजे तक करवाया जा सकता है। महर्षि विश्व शांति समागम के बारे में विस्तृत जानकारी हेतु महर्षि विश्व शांति समागम के समन्वयक से संपर्क किया जा सकता है जिनका लैंडलाइन नंबर, मोबाइल नंबर, ई मेल एवं वेबसाइट संलग्न है। महर्षि विश्व शांति समागम के लिए पंजीकरण करवाने वालों को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 28 एवं 29 जुलाई को महर्षि महेश योगी संस्थान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय भव्य समारोह में शामिल होने का विशिष्ट अवसर भी मिलेगा।