ईरानी राष्ट्रपति के अधिकारों में बड़ी कटौती
भोपाल [ महा मीडिया]
ईरान में राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के अधिकारों में बड़ी कटौती की गयी है। सुप्रीम लीडर खामेनेई ने सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मामलों में राष्ट्रपति की भूमिका सीमित कर दी है।रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, परमाणु कार्यक्रम और अमेरिका से बातचीत जैसे बड़े मुद्दों पर अब कमांडर अहमद वाहिदी का निर्णय अंतिम माना जाएगा ।सर्वोच्च नेतृत्व और कट्टरपंथी गुटों के प्रभाव के चलते राष्ट्रपति की भूमिका अब केवल प्रशासनिक मामलों तक सिमटती जा रही है।