रूसी राष्ट्रपति पुतिन और जिनपिंग की बैठक शुरू
भोपाल [ महामीडिया] रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेता समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन के शेनझेन पहुंचे हैं।बैठक के बाद दोनों नेता शेनझेन यूनिवर्सिटी जाएंगे। शाम को गाला डिनर में भी शामिल होंगे। पुतिन रात में चीन पहुंचे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी आज समिट में शामिल होने के लिए शेनझेन पहुंचेंगे। ट्रम्प और जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक 19 नवंबर को होनी है। इस साल दोनों की यह तीसरी मुलाकात होगी।