आसियान देशों की बैठक में पहुंचे मोदी
भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी मनीला में आसियान-भारत सम्मेलन में कहा कि पिछले कुछ साल में दुनिया ने कई संकट देखे हैं। ऐसे में आज दुनिया को शांति, स्थिरता और बेहतर भविष्य की सम्भावना सबसे अधिक है । मोदी ने कहा कि भारत का विकास और आसियान देशों की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई है। भारत की तरक्की से आसियान देशों को भी लाभ होगा और आसियान की समृद्धि भारत के विकास को गति देगी।
मोदी ने आज मंगलवार को फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे खालसा दीवान के नए सिरे से निर्माण की आधारशिला रखी।मोदी आज शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार) क्वाड देशों के नेताओं की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक मनीला में होगी। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी उपस्थित रहेंगे।