मोदी ने बेंगलुरु में भारतीय संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान की सराहना की

मोदी ने बेंगलुरु में भारतीय संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान की सराहना की

मुंबई [महा मीडिया] 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई योग गुरु और विद्वान हुए, जिन्होंने योग की परंपरा को आगे बढ़ाया। मोदी ने कहा कि पिछले 12 साल में भारत ने अपनी संस्कृति, पहचान और ज्ञान-विज्ञान को पूरे आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने रख रहा है। इसी का नतीजा है कि भारत की पहल पर पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती है।अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका से लेकर सऊदी अरब तक योग को बढ़ावा मिल रहा है। सऊदी अरब में योग को खेल की मान्यता मिली है। विदेशी नागरिक भी योग को बढ़ावा दे रहे हैं।इस प्रोग्राम के बाद मोदी  दोपहर 12:45 बजे तवरेकेरे से  बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे और उसमें सफर भी करेंगे।शाम को मैसूरु में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे और करीब 4 बजे कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गुजरात रवाना होंगे।

सम्बंधित ख़बरें