म.प्र.में पचास लाख से अधिक लोग अभी भी निरक्षर

म.प्र.में पचास लाख से अधिक लोग अभी भी निरक्षर

भोपाल [ महा मीडिया] 

म.प्र. में अब भी 50 लाख 75 हजार से अधिक लोग ऐसे हैं जिन तक अभी तक अक्षर ज्ञान नहीं पहुंचा है। हालांकि इस बीच सरकार ने इस अंतर को पाटने में बड़ी सफलता पाई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में एक करोड़ 89 लाख 65 हजार 583 व्यक्ति निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों और कार्यक्रमों के जरिए यह संख्या अब घटकर करीब 50 लाख 75 हजार 33 रह गई है। यानी 2011 की तुलना में एक करोड़ 38 लाख 90 हजार 550 लोग इस अभिशाप से बाहर आ गए हैं। 

 

सम्बंधित ख़बरें