रूस का सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उन्नीस लोग मरे

रूस का सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उन्नीस लोग मरे

मुंबई [महा मीडिया] 

रूस का एक सैन्य परिवहन विमान पश्चिमी साइबेरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार सभी 19 लोगों की मृत्यु हो गई। ए.एन-12 विमान मास्को से लगभग 3,000 किलोमीटर पूर्व में, केमेरोवो क्षेत्र के यागुनोवो गांव के पास एक सुनसान इलाके में गिरा।प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह दुर्घटना किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई।  ए.एन-12 सोवियत डिजाइन वाला चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप परिवहन विमान है जो 1950 के दशक के अंत से सेवा में है।

सम्बंधित ख़बरें